फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी मटेहू पर बैठाए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। कृषि कानूनों के विरोध में सरजू पांडेय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम को टिसौरी गांव स्थित उनके आवास से पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दिन भर पुलिस मटेहूं पुलिस चौकी पर बैठाए रखा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से देश का किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। आंदोलनकारी किसानों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है। कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दाम पर धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। नहरों एवं राजवाहों में पानी न आने से फसलें सूख रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें