फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सांसद प्रतिनिधि के घर कांग्रेस ने पहुंचाया यूपीआई वाला तोहफा

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के आवास पर प्रतिनिधि डॉ. अवधेश बिंद को प्रतीकात्मक यूपीआई तोहफा देत
विज्ञापन
गाजीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के आवास पहुंचकर सांसद प्रतिनिधि डॉ. अवधेश बिंद को प्रतीकात्मक रूप से यूपीआई वाला तोहफा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने यह कार्यक्रम 15 अक्तूबर से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर लागू होने वाले 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि व्यापारी और मध्यम वर्ग पहले से बढ़ती कारोबारी लागत और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों में जाकर व्यापारियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रविकांत राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमन चौबे, विद्याधर, राजेश गुप्ता, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें