महिला जन आक्रोश अभियान के तहत स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में छात्राओं से मुलाकात करतीं नगर पालिक
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को महिला जन आक्रोश अभियान के तहत आयोजित छात्रा एवं महिला संपर्क कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से संवाद करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से संबंधित पत्रक वितरित किए और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्धारण में भागीदारी देने के उद्देश्य से पारित किया गया है।
सरिता अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस अधिनियम को लागू होने से रोकने का काम किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सभासद मीनू मौर्या, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज और रामानुज राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।