फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही शहर से गांव तक बजी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कोरोना महामारी का असर इस वार्षिक पर्व पर देखने को मिला। लोग एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाते हुए पर्व मनाने के लिए विवश हुए। घरों में महिलाएं इस वार्षिक पर्व पर काफी उत्साहित और आस्था से सराबोर दिखीं। उन्होंने अपने घरों में राधा-कृष्ण की प्रतिमा को सजाया। बुधवार को पूरे दिन भर व्रत रखा। रात्रि बारह बजे तक श्रीकृष्ण जन्म को लेकर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम जारी रहा। कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही सोहर और दूसरे धार्मिक गीत गूंजने लगे।
विज्ञापन

इस मौके पर कुछ स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को आतिशबाजी के माध्यम से सांझा किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के अवतरित होते ही आरती, पूजन का कार्यक्रम चल निकला और देररात तक लोगों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जारी रहा। इसबार कोरोना माहामारी की दहशत में लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार का समारोह, उत्सव के आयोजन से बचते दिखे। अधिकांश लोगों ने अपने-अपने घरों में ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया। शहर से लेकर गांव के सार्वजनिक मंदिरों में सन्नाटे का माहौल रहा।
फ
मुहम्मदाबाद संवाददाता ने बताया कि विकास खंड के लालूपुर गांव में जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वार्षिक त्यौहार पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मटकी फोड़ कार्यक्रम में कई समूहों ने टोली बनाकर भाग लिया। कार्यक्रम में रंग, अबीर, गुलाल, उड़ता रहा। पानी की फुहार में लोग आनंदित होकर थिरकते रहे। मटकी फोड़ने के लिए टीमों ने पिरामिड बनाकर घंटों प्रयास किया। कई टीम के सदस्य मटकी के नजदीक पहुंचकर गिर जा रहे थे। यह नजारा देख लोग आनंदित हो जा रहे थे। इसीक्रम में अमरनाथ चौधरी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऊंचाई पर टंगी दही से भरी मटकी को तोड़ा और इसी के साथ यह टीम विजेता घोषित हुई। साथ ही विजेता टीम को नगद पांच हजार रुपए की धनराशि के साथ पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पिंटू कुमार ने उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित कराया और आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजदेव चौधरी, भोला चौधरी, डॉ. संतोष यादव, रवि चौधरी, शशिकान्त चौधरी, भरत यादव, अजय चौधरी, मंजीत यादव, मिंटू यादव, रणजीत यादव, वीरन यादव, नितेन्द्र यादव समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्याम नारायण यादव ने किया।
दुबिहां संवाददाता ने बताया कि कोरोना काल में त्यौहार सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। अधिकांश लोगों ने व्रत के बाद पूजन-अर्चन अपने घरों में डोल रखकर किया। दिलदारनगर संवाददाता ने बताया कि घर-घर श्रीकृष्ण जन्म की बधाईयां बजीं। महिलाओं ने सोहर गाया। साथ में प्रसाद का वितरण किया गया। भजन-कीर्तन से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। जमानिया संवाददाता ने बताया कि पर्व इलाके में धूमधाम के साथ मनाया गया।
सुहवल संवाददाता ने बताया कि पर्व पर कोरोना का दशहत छाया रहा। लोगों ने मंदिरों की बजाय अपने घरों में श्रीकृष्ण का जन्मोस्तव मनाया। इलाके के थाने पर भी किसी प्रकार का आयोजन नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने सादगी भरे माहौल में त्यौहार को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें