फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: Conduct the Examination with Transparency

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। वर्ष 2027 की जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर धनंजय सिंह और अभय श्रीवास्तव ने जनगणना से जुड़े दिशा-निर्देश, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण के दौरान भवन और परिवार से संबंधित सटीक व अद्यतन जानकारी एकत्र करना बेहद जरूरी है। साथ ही सुपरवाइजरों और प्रगणकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने सवाल भी रखे, जिनका समाधान मास्टर ट्रेनरों ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेश यादव, सुभाष यादव सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संतोष यादव, शीतला प्रसाद, सुनील यादव, आनंद कुमार यादव, रामानंद यादव, मनोज व निसार अहमद समेत कई शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें