फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सौ पैकेट देशी शराब संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी पिकेट पर बृहस्पतिवार को दो लोगों को पुलिस ने सौ पैकेट देशी शराब संग गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि करमहरी पुलिस पिकेट से दो व्यक्ति पैदल शराब लेकर बोरे में जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई। करमहरी पुलिस पिकेट पर पहुंचकर पुलिस ने वाहनों और पैदल आवागमन करने वालों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो व्यक्ति बोरा लेकर आते हुए दिखाई दिए। मुखबिर ने दूर से ही सड़क किनारे आ रहे व्यक्तियों की ओर इशारा करके बता दिया। पुलिस ने पास जाकर जैसे ही आरोपियों को पकड़ना चाहा तो, वह सकपका कर पीछे मुड़कर भागना चाहे। लेकिन, पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रामानुज बिंद निवासी करपी जनपद अरबल बिहार और नवलेश कुमार निवासी सांडा थाना धनरुआ जनपद पटना बिहार बताया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि देशी शराब संग दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें