फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 17 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को विकास भवन स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक डीआईओएस को सौंपा। पत्रक में कंप्यूटर शिक्षकों को एक निश्चित मानदेय पर संविदा पर रखने की मांग की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामअवतार यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षो से निरंतर कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा समाप्त हो चुकी है जिसके कारण उन्हें भीषण आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।   
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से बार- बार कार्रवाई जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया जाता है। इसके बावजूद भी अब तक पूर्ण नहीं किया जा सका है।

जबकि शासन और शिक्षा विभाग स्तर पर कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा बहाली के संबंध में सहमति बन चुकी है। कहा कि 14 मार्च को तत्कालीन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी विभागों वित्त, कार्मिक एवं न्याय के सचिवों की लिखित सहमति बनी थी कि कंप्यूटर शिक्षकों को बहाल कर जुलाई माह से एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा। लेकिन डेढ़ माह बाद भी अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा शासनादेश जारी नहीं किया गया। इससे कंप्यूटर शिक्षकों में घोर निराशा एवं नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर 21 अगस्त तक कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाएं पुन: बहाल नहीं की जाती है तो इस स्थिति में प्रदेश के सभी शिक्षक मजबूर होकर 22 अगस्त से लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का घेराव करते हुए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर दयाशंकर यादव, मनीष कुमार सिन्हा, अभिषेक दूबे, रवि प्रकाश पांडेय, सोनी शर्मा, मनीष तिवारी, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें