फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों को दिया जाएगा समग्र रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग (पीएम श्री) योजना के तहत जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक नामांकित 9530 बच्चों को समग्र रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड में शैक्षिक प्रगति के साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का मूल्यांकन भी होगा। इसके लिए शासन से जिले को 95 हजार 3 सौ रुपये की धनराशि मिली है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से इन विद्यालयों में समग्र रिपोर्ट कार्ड दिए जाने का आदेश दिया गया है। प्रेरणा पोर्टल पर इसका प्रारूप अपलोड किया गया है। इस पर अंक भरकर सभी विद्यालयों के शिक्षकों को इसकी तैयारी कराई जा रही है। पांच पृष्ठों के इस रिपोर्ट कार्ड में पहले पृष्ठ पर विद्यार्थियों से जुड़ी सामान्य जानकारियां होंगी। दूसरे और तीसरे पृष्ठ पर छात्रों की माहवार उपस्थिति दर्शाई जाएगी। इसके अलावा कक्षा-कक्ष प्रक्रिया, गतिविधि, समूह कार्य, व्यक्तिगत कार्य, लिखित कार्य, मौखिक कार्य और नियमित टेस्ट में छात्र के प्रदर्शन का ब्योरा होगा। चौथे और पांचवें पृष्ठ पर पूरे वर्ष के दौरान सत्रीय परीक्षा, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन का पूरी रिपोर्ट होगी। प्रति समग्र रिपोर्ट कार्ड दस रुपये खर्च किए जाएंगे। अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उनसे विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति और संपूर्ण व्यक्तित्व से अवगत कराया जाएगा। शिक्षक बताएंगे कि रचनात्मक गतिविधियों में उसका कैसा प्रदर्शन है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा में बच्चों को शैक्षणिक रिपोर्ट कार्ड दी जाएगी। जिसके लिए जिले को धनराशि मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें