फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नवंबर तक हर हाल में पूरा करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कार्यों की समीक्षा की, सह सड़क पुल का निरीक्षण भी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के स्टांप और न्यायालय शुल्क-पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को 51 किमी. लंबी ताड़ीघाट-मऊ नई रेल विस्तारीकरण परियोजना के पहले चरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि परियोजना नवंबर तक हर हाल में पूरा कर ली जाए ताकि नए वर्ष से पहले इसे देश को समर्पित कर सके।
प्रभारी मंत्री मंगलवार सुबह करीब दस बजे सड़क मार्ग से गाजीपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।
वहां से सीधे घाट स्टेशन स्थित आरवीएनएल गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां उन्हें प्रोजेक्ट के माध्यम से इंजीनियरों ने प्रेजेंटेशन दिया। उसके बाद वह रेल सह सड़क पुल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने ट्राली पर एवं पैदल चलकर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विकास होता है तो आम जनता, और देश का भला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन सांसद विश्वनाथ सिंह गहमरी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर ही पटेल आयोग का गठन हुआ था। इसके बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ हुआ। अब बहुत जल्द इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसीडेंट अश्विनी कुमार, सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, सीओ विधिभूषण मौर्य, आरवीएनएल के पीडी जीवेश ठाकुर, मैनेजर पीके सिंह, डिप्टी मैनेजर रितेश कुमार, अजय राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें