फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पट्टे की जमीन पर झोपड़ी बनाने पर मारपीट, पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। क्षेत्र के जमसड़ा गांव में पट्टे की जमीन पर झोपड़ी रखने पर दबंगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर पिता-पुत्री को घायल कर दिया।
जमसड़ा निवासी रामसेवक यादव को पट्टे पर जमीन का आवंटन हुआ था। जहां वह झोपड़ी लगा रहे थे । इसी दौरान जहानपुर निवासी अंचल यादव सुरेंद्र यादव राजू यादव और कमलेश यादव ने पहुंचकर झोपड़ी रखने से मना किया। वाद-विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे से हमला कर रामसेवक यादव और उनकी पुत्री सुमन को मारपीट कर घायल कर दिया।
घायलावस्था में रामसवक यादव व उनकी बेटी सुमन ने थाना पहुंचकर विपक्षी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर घायल पिता राम सेवक यादव तथा पुत्री सुमन को मेडिकल परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर भेज दिया। सिर में चोट लगने के कारण रामसेवक यादव को एक्स-रे के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने अंचल यादव, सुरेंद्र यादव ,राजू यादव व कमलेश यादव के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मारपीट कर घायल करने को लेकर मामले दर्ज
दुल्लहपुर। क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में पारिवारिक विवाद में जेठ जेठानी द्वारा देवरानी को मारपीट कर घायल करने के मामले में पति श्रवण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जेठ व जेठानी व दो बेटियों पर एनसीआर दर्ज कर लिया। पीड़ित के पति श्रवण कुमार ने बताया कि बंटवारे के विवाद को लेकर उसकी पत्नी कुसुम की उसके जेठ सिकंदर व जेठानी सुमित्रा व पायल आंचल द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के मामले में थाने पहुंचकर श्रवण कुमार ने चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें