फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में हर हाल में पूरा करें एसआईआर का काम : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। एसआईआर के मामले में मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले रेवतीपुर का 86 बूथ काफी पिछड़ता नजर आ रहा है। इस पर डीएम अविनाश कुमार ने दो दिन के अंदर शत-प्रतिशत काम को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी ने एक- एक बूथ व वार्ड की समीक्षा की। हिदायत दी कि दो दिनों हर हाल में काम को पूरा कर लें। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक रेवतीपुर क्षेत्र में मात्र 72 फीसदी ही एसआईआर का काम हो सका है। एसआईआर को शतप्रतिशत पूरा करने के लिए डीएम के निर्देश पर मुहम्मदाबाद एसडीएमने कैंप कर एक- एक बूथ और वार्ड की समीक्षा की। रेवतीपुर, उतरौली, नवली और बसुका गांव के बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सख्त हिदायत दी है कि दो दिन में एसआईआर का काम हर हाल में पूरा करें। इसके लिए डोर-टू-डोर जाना जरूरी है। उन्होंने निर्देश किया कि मृतकों, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम निष्पक्षता और छानबीन के बाद निर्वाचक नामावली से काट दिया जाए। इस दौरान एसडीएम हर्षिता तिवारी ने एसआईआर के काम में लगे बीएलओ और सुपरवाइजरों को आ रही समस्याओं का निदान भी किया। उन्होंने फिडिंग और मैपिंग भी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार गौतम, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, मुख्य सेविका अनामिका राय, सुपरवाइजर संतोष कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार, लेखपाल मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें