फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को निखारने के लिए पूरे इंतजाम : डॉ. आरपी सिंह

विज्ञापन
डा. आरपी सिंह, खेल निदेशक उत्तर प्रदेश। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
औड़िहार (गाजीपुर)। प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि भारत में खेल का भविष्य उज्ज्वल है। खेल के हर क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए राज्य स्तर पर पूरे इंतजाम हैं। यदि यहां भी महिला टीम को तैयार किया जाता है तो महिला कोच दिया जाएगा। खेल निदेशक क्षेत्र के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्मारक इनामी हॉकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल दिखाने वाले खिलाड़ियों को नकदी के साथ पुलिस सेवा, रेल सेवा में लिया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जन सहयोग के बिना खेल को प्रोत्साहन दे पाना कठिन है। शहर और गांव के लोगों में जब खेल के प्रति इच्छा पैदा होगी तो निश्चित रूप से इसका विकास होगा। हॉकी की चर्चा करते हुए कहा कि आंचलिक क्षेत्र में जब लोग करमपुर जैसे स्टेडियम में अपने बच्चों को भेजेते हैं तो उन्हें भरोसा रहता है कि बच्चा खेल की बारीकियां सीख कर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि केवल स्टेडियम बना लेने से ही खेल का विकास नहीं होता। इसके लिए समर्पित भाव से लगना होता है। इसके लिए उन्होंने मेघबरन सिंह स्टेडियम के संस्थापक तेज बहादुर सिंह के योगदान की भी चर्चा की। खेल निदेशक ने बताया कि इस बार के बजट में सरकार ने पहले की अपेक्षा दूनी धनराशि खेल के लिए आवंटित की है। इसमें कोई दो राय नहीं कि केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में कोई कमी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

खेल निदेशक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने वाले को छह करोड़ और रजत लाने वाले को चार करोड़ तथा कांसा जीतने वाले की दो करोड़ नकदी के साथ सीओ स्तर की नौकरी पक्की है। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभाओं को निखारने के लिए वातावरण की जरूरत है। जो लोग प्रतिभाओं का आकलन कर खानपान से लगायत खेल के गुण सिखाने का काम कर रहे हैं, निश्चित रूप से वहां के खिलाड़ी गांव-घर देश, प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल निदेशक ने इस बात के लिए भी आश्वस्त कराया कि स्टेडियम ठीक ढंग से संचालित किया जाता हो तो उसके लिए कोच और संसाधन देने में खेल विभाग और वह पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें