गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। बीते मंगलवार तक 58 हजार से ज्यादा ने फार्म-छह भरकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक सदर विधानसभा क्षेत्र के लोग हैं। जखनिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम आवेदन हुए हैं। इस अभियान में नाम शामिल कराने सहित संशोधन एवं नाम हटाने के लिए कुल 89 हजार से अधिक लोगों की तरफ से आवेदन किया गया है।निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। 27 अक्तूबर से शुरू यह कार्यक्रम नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें छह विशेष अभियान तिथि भी निर्धारित की गई है। 28 नवंबर तक सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 89 हजार 306 लोगों ने सूची में नाम शामिल कराने, हटाने तथा संशोधन के लिए आवेदन किया है।
सूची में नाम शामिल कराने को लेकर उनमें ज्यादा उत्साह है। सभी विस क्षेत्रों के 58 हजार 9 लोगों ने इसके लिए फार्म-छह भरकर आवेदन किया है। जबकि सूची से नाम हटाने को लेकर 23 हजार 455 लोगों फार्म सात और नाम संशोधन के लिए 7 हजार 842 लोगों ने फार्म-आठ भरा है। बताया गया है कि पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विधानसभा आवेदन
जखनिया - 10,458
सैदपुर - 13, 902
गाजीपुर 14, 534
जंगीपुर- 11, 410
जहूराबाद- 12,260
मुहम्मदाबाद -12,396
जमानिया - 14,336
ने फार्म-छह, सात एवं आठ भरा है।
-विधानसभा - बढ़ाने -घटाने -संशोधन
जखनिया -7701 -1929 -828
सैदपुर -8475 -3783 -1644
गाजीपुर -9520 -3256 -1758
जंगीपुर -7611 -2896 -903
जहूराबाद -8307 -3061-892
मुहम्मदाबाद -7863-3656-877
जमानिया-8522-4874-940