फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कविताओं ने खूब गुदगुदाया

Wed, 11 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरीघाट की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भोलानाथ गहमरी सभागार का लोकार्पण मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर लोगों को हंसने को विवश कर दिया।
विज्ञापन



कवि सम्मेलन का उद्घाटन मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने मां सरस्वती एवं भगवान श्रीगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कवि सम्मेलन में पूनम श्रीवास्तव, फजीहत गहमरी, बादशाह प्रेमी, बादशाह राही, जयप्रकाश जिद्दी, नागेश शांडिल्य, विनय राय बबुरंग और हरिनारायण हरीश ने काव्यपाठ किया। इससे पहले पूर्व प्राचार्य बृजनाथ सहाय, कलेक्ट्रेट एवं सिविल बार के अध्यक्ष क्रमश: चिरायू प्रसाद श्रीवास्तव एवं ओमप्रकाश वर्मा और धीरेंद्र श्रीवास्तव को सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 संस्था की तरफ से अध्यक्ष आनंदशंकर श्रीवास्तव, मंत्री अजय श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, नीरज श्रीवास्तव, यशोवर्धन, ओमप्रकाश, भोला, दिनेश, बेचनलाल, अम्बरीष, सुनील दत्त, मुनींद्र, अरविंद, राजेश आदि ने स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने कायस्थ समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में रवि श्रीवास्तव, पंकज चित्रांशी, विभोर श्रीवास्तव, नगरपालिका विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अनिल दुबे आदि उपस्थित थे। भीमापार संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत मलौरा में समाजवादी छात्रसभा अध्यक्ष तरुण यादव के संयोजन में हुए होली मिलन समारोह में विश्वासमणि, मारकंडेय सिंह, विजयशंकर सिंह, रामसहाय यादव, सुजीत आदि उपस्थित थे। देवकली संवाददाता के अनुसार ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में स्थानीय शिव मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह प्रभुनाथ पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें भाजपा नेता सचिदानंद सिंह, प्रभुनाथ पांडेय, अवधेश मौर्य, दयाराम गुप्त, अरविंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें