गाजीपुर में होली का उत्सव शुरू हो गया है। मंगलवार को लहुरी काशी में पहली बार रंग उत्सव मनाया गया। इस दौरान शहरवासियों ने फूल और अबीर-गुलाल की होली खेल, ठंडई और ढोल का खूब आनंद लिया।
लहुरी काशी में पहली बार रंग उत्सव (बरसाने की होली) का भव्य आयोजन श्रीचित्रगुप्त नवयुवक सभा की ओर से ददरी घाट पर किया गया। जहां शहर की युगल और युवतियों ने जमकर धमाल मचाया। लोग एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाए। मस्ती में सराबोर लोगों ने होली खेल, ठंडई और ढोल का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
रंग उत्सव (बरसाने की होली) का भव्य आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने भगवान श्री कृष्ण को गुलाल लगाने के साथ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में शहर की युवतियां, महिलाएं और युगल ने अबीर-गुलाल से होली खेली। शहरवासियों ने फूल और अबीर-गुलाल की होली खेल, ठंडई और ढोल का खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर मंत्री अजय श्रीवास्तव, संस्था अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, सुरजीत कुमार, नीरज श्रीवास्तव, पंकज कुमार, संजीव श्रीवास्तव, रक्तवीर शीर्षदीप शर्मा, प्रमोद सिन्हा, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. डी. पी. सिंह, भूपेंद्र श्रीवास्तव, कुमारी कुमकुम, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, जयति जैन व्यवस्था में लगे रहे।