फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और एंबुलेंस में टक्कर, मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव के पास गुरुवार कि देर रात आठ बजे ट्रैक्टर और एंबुलेंस के टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मऊ जिले के मधुबन गांव निवासी जंगली सोनकर (80) को परिवार के लोग एंबुलेंस से उपचार कराने वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच नंदगंज थाना के मुड़वल गांव के पास ट्रैक्टर और एंबुलेंस में जोरदार टक्कर हो गया। इस टक्कर में जंगली सोनकर की मौत हो गई। जबकि अवधेश (40) और एंबुलेंस चालक घायल हो गए। इस घटना के बाद वहा लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाना ले आई। इस मामले में परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें