जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नि:शक्तजनों के लिए बने सुविधाजनक रैंप का उद्घाटन बुधवार को तीन दृष्टिहीनों ने किया। इससे पहले बना रैंप असुविधाजनक था। इससे नि:शक्तजनों को डीएम के पास पहुंचने में परेशानी होती थी। इस समस्या
को जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने मजबूती के साथ उठाया था। इसके बाद पुराने रैंप को तोड़कर नया बनाया गया। सरजू पांडेय पार्क में बुधवार को जुटे बड़ी संख्या में नि:शक्तजन जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय
पहुंचे। यहां तीन दृष्टिहीन दीनानाथ साहनी, राम बचन शर्मा एवं प्रदीप राम ने फीता काटकर नए रैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान कुल 45 मामलों की सूची जनता दर्शन के प्रभारी संजय पांडेय को सौंपी गई। इसमें शौचालय, आवास,
पेयजल, राशन कार्ड एवं ट्राइसिकल की सुविधा देने की मांग की गई थी। इस दौरान सीडीओ को संबोधित पत्र भी दिया गया। फरियाद लेकर पहुंचे नि:शक्तजनों में सादात के रविकान्त, माधुरी, पाण्डेयपुर राधे के ओमप्रकाश राम,
सन्देपनी बिन्द, रितेश यादव, अनिल कुमार, राम प्रकाश, श्यामलाल राम, रामसोच राजभर, संजू देवी, इन्दू यादव आदि समेत कुल 45 नि:शक्तों ने समस्याएं दर्ज कराईं। इस दौरान अगले बुधवार को राइफल क्लब या किसी अन्य
भवन में शिकायतें सुनने एवं निस्तारण के लिए सुरक्षित करने की मांग की गई। इस मौके पर डा. अविनाश सिंह गौतम, मो. सैयद शमशाद, नीरज सिंह, गुल्लू सिंह यादव, जावेद अहमद, पंकज यादव, अंशु पांडेय, अनूप मिश्रा,
मो. अकरम, सोनू चौहान, पारस यादव, अशोक चौधरी, सत्येन्द्र बिन्द, पप्पू बिन्द, राम विजय यादव, रमाकान्त पांडेय, रामकरन राजभर, कृष्णानंद राय, अनिल, भोला, विजय तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन डा. अविनाश सिंह गौतम ने किया।