फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से एक और मौत

Mon, 01 Jan 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को ठंड से एक और मौत हो गई। जबकि जिले में न्यूनतम तापमान नौ व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा और शीतलहरी ने लोगों को परेशान किए रखा। ठंड की वजह से बाजार में भीड़ कम हो गई है। दुकानों पर ग्राहकों की कमी से व्यवसायी परेशान हैं।
विज्ञापन

  कोहरे के कारण सुबह स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है। ठंडी हवा दिन भर चलती रही। ठंड लगने से एक किसान सदानंद सोनकर की मौत हो गई। करंडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सदानंद गेहूं  की सिंचाई करने के लिए रविवार की रात खेत में  गया था। जहां उसको ठंड लग गई। घर पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ठंड और गलन के बीच सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखी, तो बाजारों में भी लोग गरम कपड़ों से लिपटे हुए इधर-उधर नजर आ रहे थे।  थोड़ी देर के लिए सूर्य के दर्शन जरूर हुए, लेकिन सायंकाल पुन: कोहरा छाने लगा। सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों व फुटपाथ पर जीवन काटने वाले लोगों को हो रही है।  जिला मुख्यालय पर कुल 70 जगह अलाव जलाए गए हैं। बावजूद कई स्थानों पर लोग इसकी मांग कर रहे हैं। जबकि तहसील मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय और नगर पालिका और नगर पंचायतों में अलाव बहुत कम जलाए गए हैं। विभिन्न संगठनों के लोगों ने चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
स्कूल नहीं हुए बंदः
शीतलहरी के बावजूद जिले के स्कूल खुले रहे। ठंड के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को मकर संक्रांति तक बंद कराने की मांग तेज होने लगी है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने जिलाधिकारी से ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें