सैदपुर तहसील मुख्यालय पर कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास खड़े लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से गलन बढ़ गई है। पारा छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोग कंपा उठे। कोहरे और सर्द हवाओं से लोग बेहाल हैं। कुहासे से दिन में भी वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलते रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। उधर, गलन और ठिठुरन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर पालिका की तरफ से 52 जगहों पर अलाव जलाने का बांदोबस्त किया गया है। लेकिन आधे स्थान पर ही अलाव जलते दिखे। पिछले दो दिनों से धूप न निकलने के कारण ठंड में और इजाफा हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने के कारण लोग घरों मेें कैद रहे। पार्क एवं बाजार में चहल-पहल कम दिखी। नगर के मिश्र बाजार, महुआबाग, विशेश्वरगंज, उर्दू बाजार, गोराबाजार, स्टीमरघाट, टाउन हाल आदि जगहों पर शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। सुबह से शाम तक दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। दवा मंडी से लेकर सर्राफा मंडी तक सन्नाटे में रही। स्टेशन निवासी पिंटु ने बताया कि शुक्रवार को ज्यादा ठंड का अनुभव हुआ। लंका निवासी अर्चना ने बताया कि ठंड के चलते घर के काम काज में दिक्कत हुई। रेलवे स्टेशन के निकट और चितनाथ में बने अस्थाई रैन बसेरे में ठंड से राहत देने के लिए अलाव का बंदोबस्त किया गया था