फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: गाजीपुर में सीओ सिटी ने छात्राओं दी सलाह, अपराध को चुपचाप सहन न करें, चुप्पी तोड़ें

Tue, 29 Apr 2025 03:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी ने छात्राओं को अपराध के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की सलाह दी। 
विज्ञापन
सीओ सिटी शेखर सेंगर ने छात्राओं से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में डायल 112 का औसतन रिस्पांस टाइम 6-7 मिनट है। जबकि शहर इलाके में तो कभी-कभी पुलिस 1-2 मिनट में ही पहुंच जाती है। यह बातें सीओ सिटी शेखर सेंगर ने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से संवाद के दौरान कही। 

विज्ञापन


कहा कि पहले महिलाएं थाने में जाने पर असहज महसूस करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हर थाने में एक-एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां फरियाद लेकर जाने वाली महिलाएं अपनी बात कह सकती हैं। इसलिए अपराध को चुपचाप सहन न करें, बल्कि चुप्पी तोड़ें और बताएं, ताकि गलत करने वालों का मनोबल न बढ़ पाए। 

उन्होंने कहा कि समाज में बड़ा बदलाव आ रहा है। कल तक जिन बेटियों को पढ़ने नहीं दिया जाता है और वह बेटियां नौकरी कर रही हैं और देश में नाम रौशन कर रही हैं। हर क्षेत्र में आधी आबादी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। पुलिस का भी इसमें भरपूर योगदान हैं, जो लोगों को सुरक्षित वातावरण होने का अहसास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट को लेकर विस्तार बाते हुए कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ भी नहीं है। पुलिस इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं करती है और न ही किसी को फोन या वीडियो कॉल करती है। उन्होंने छात्राओं को समझाते हुए अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने को कहा। 

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचने का जागरूकता जरूरी है, क्योंकि अपराध का स्वरूप बदल रहा है। साइबर क्राइम की घटनाएं रोज नए-नए तरीके से हो रही हैँ। हालांकि इसपर पुलिस काम कर रही है, जिससे इस तरह के अपराध में कमी आई है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का कैसे सुरक्षित उपयोग करें को भी विस्तार से बताया। साथ ही एआई से हो रहे अपराध को भी बताते हुए उससे बचने के तरीके भी बतलाए। 



इस दौरान पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1030 के भी लाभ के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं से उन्होंने संवाद भी किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें