फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजीपुर में 17 अगस्त को सीएम योगी के आने की संभावना, ओलंपियन ललित और राजकुमार पाल को करेंगे सम्मानित

Tue, 13 Aug 2024 12:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राज कुमार पाल के स्वागत में 17 अगस्त को स्टेडियम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 अगस्त को जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा और कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय और राज कुमार पाल को सम्मानित करेंगे। ये वही मैदान है, जहां से दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राज कुमार पाल के स्वागत में 17 अगस्त को स्टेडियम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। स्टेडियम के प्रबंधक और पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही खिलाड़ी इसी मैदान में प्रशिक्षित हुए हैं। 

मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। साथ ही दोनों ही खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। संचालक अनिकेत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी होते ही तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें