सक्तेशगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉल से परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से बातचीत कर कुशलक्षेम जाना। स्वामीजी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा, जुग-जुग जियो।
विज्ञापन
परमहंस आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्हें सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम आने का निमंत्रण दिया गया।
इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही आश्रम पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से आश्रम के संतों और श्रद्धालुओं में प्रसन्नता है। परमहंस आश्रम के देशभर में लाखों अनुयायी हैं। जो श्रद्धा रखते हैं। अनुयायियों ने भी उनके स्वस्थ होने की कामना की।