मनिहारी। सिद्धपीठ हथियाराम पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली का शुभकामना संदेश भेजा है। मुख्यमंत्री द्वारा सिद्धपीठ पीठाधीश्वर को दिए गए बधाई संदेश पर महामंडलेश्वर ने आभार जताया।
पंच दीपोत्सव पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज को शुभकामना संदेश के साथ ही दीपावली का उपहार भी भेजा।
इसमें मिट्टी के दीपक, रोली चंदन इत्यादि के साथ ही अन्य सामग्रियां भी थी। महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए दीपावली की शुभकामना दी।महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज को यह शुभकामना संदेश पत्र और उपहार भेंट जनपद के जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने सिद्धपीठ पहुंचकर दिया। संवाद