फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बनेगा क्लब, पर्यावरण मित्र के रूप में होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में छात्र-छात्राओं को इसके प्रति जागरूक करने के साथ ही इसकी जानकारी कराने के उद्देश्य से अब प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे। इसके लिए हर कक्षा से कुछ छात्र-छात्राओं का चुनाव पर्यावरण मित्र के रूप में किया जाएगा। यही नहीं स्कूलों में वाटिका भी तैयार की जाएगी। पर्यावरण का संतुलन बढ़ाए रखने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग भी आगे आ रहा है। विभाग केसचिव दिव्यकांत शुक्ला ने सभी जिलों के जिला विद्यालयों निरीक्षकों को निर्देश दिया है। इसके बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे।
जिसमें हर कक्षा के कुछ छात्र-छात्राएं पर्यावरण मित्र बनाए जाएंगे। यह पर्यावरण मित्र अपने साथियों के साथ स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संचयन, स्वच्छता आदि कार्य नियमित रूप से करेंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के तहत आगामी जुलाई से अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह-पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें