फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना जरूरी : ओमप्रकाश

विज्ञापन
दिलदारनगर स्थित एक मैरेज हॉल में एसआईआर को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करतीं पूर्व जमानिया विधा
विज्ञापन
गाजीपुर। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दौर में भाजपा की ओर से जिले के 34 में 33 मंडलों में अलग-अलग स्थानों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रेवसड़ा में भांवरकोल प्रथम मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शुद्ध और स्वच्छ मतदाता सूची का होना जरूरी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें। इस मौके पर जिला मंत्री रविंद्र राय, आनंद राय, मनोज पांडेय, अनिल राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा और संचालन जयशंकर राय ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने सादात उत्तरी मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तथा जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, संदीप सिंह, अशोक पांडेय, शिवपूजन चौहान आदि उपस्थित थे। भांवरकोल ब्लाक परिसर में भांवरकोल द्वितीय मंडल की रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी ने कहा कि एसआईआर अभियान मजबूत लोकतंत्र तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। संचालन सतीशचंद्र राय ने किया। गाजीपुर सदर पश्चिमी की बैठक जिला कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष काशी चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला मंत्री सुरेश बिंद, अमरेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय उपस्थित थे। संचालन संजय बिंद ने किया। दिलदारनगर : मैरिज हाल में भाजपा दिलदारनगर मंडल की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं का पंजीकरण और वंचित मतदाताओं को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने एसआईआर के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना जरूरी है। कोई भी पात्र एवं योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए यह हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री रामप्रवेश, दीपक, दिलीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें