फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ स्टेशन का पैनल रूप में ही गंदा

Thu, 05 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी को बी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों में स्वच्छता मामले में अव्वल होने का खिताब प्राप्त है। निरीक्षण के दौरान गुरुवार को स्टेशन मास्टर कक्ष के कक्ष (पैनल रूम) की साफ-सफाई और फाइलों का रखरखाव दुरुस्त नहीं पाया गया। इस पर पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय ने नाराजगी जताई। स्टेशन अधीक्षक रामायण यादव से व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।  
विज्ञापन


 उन्होंने वाणिज्य अधीक्षक से डारमेंट्री में ठहरने वाले यात्रियों संख्या और किराए के आंकड़ों की जानकरी ली। उनसे कार्यशैली में और सुधार लाने को कहा। उन्होंने करीब बजे यहां पहुंचे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ने एक घंटे तक स्टेशन और दोनों प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

स्टेशन मास्टर कक्ष (पैनल रूम) के उपकरणों के बगल में फैली गंदगी, जगह-जगह लटके कैलेंडर देखकर नाराजगी जताई और स्टेशन अधीक्षक को उसे हटवाने का निर्देश दिया। इसके बाद पुरुष-महिला प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। बाथरूम के सामने शीशा लगाने का निर्देश अधिकारी को दिया। विकलांगों के लिए बने कक्ष में रखे व्हील चेयर मुहैया कराने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक से ली।
विज्ञापन


उन्होंने डारमेट्री के निरीक्षण रजिस्टर पर आंकड़ों का सही न देख कर कहा कि हर यात्री की ठीक से इंट्री की जाए। प्लेटफार्म एक के गेस्ट हाउस के बगल में लगे आरओ को बंद देख स्टेशन अधीक्षक से उसे दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही शीतल जल प्लांट के बेसिन की चौड़ाई बढ़ाने और सफाई करने का निर्देश दिया। विकलांग यात्रियों के स्लोपिंग बनाने, प्लेटफार्म नंबर दो पर लग रहे टिनशेड का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश सहायक अभियंता को दिया।

वरिष्ठ उप महाप्रबंधक प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी गाजीपुर-वाराणसी डेमू डिब्बे का निरीक्षण किया। उन्होंने वाकी-टाकी और ट्रेन के सग्नल की जानकारी ली। चालक से भी काफी देर तक बात की। उन्होंने ट्रेन की दो बोगियों की सफाई कराने को कहा।

प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थापित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय का निरीक्षण करने के साथ ही साफ-सफाई का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया। इसके बाद सुलभ शौचालय के संचालन करने वाले कर्मचारी से पूछताछ करने के बाद यात्रियों से अधिक मूल्य लेने पर सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिया। साथ ही जनरेटर रूम के पास बन रहे यूज एंड पे शौचालय का एक सप्ताह के अंदर निर्माण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक पीएन राय ने यूसुफपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधा का हाल जाना। उन्होंने स्टेशन मास्टर और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें