फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट देखकर मौके से खिसक ली डायल 112 पुलिस
विज्ञापन

चौकी और थाने से पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। गहमर कोतवाली के बारा गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से प्रहार कर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के करीब सात लोगों को लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम मारपीट होने पर वहां से भाग खड़ी हुई। बाद में बारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया। पांच की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बारा गांव निवासी महताब खान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद दूसरे पक्ष के लोग शाम के अंधेरे में जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत डायल 112 पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस अभी पूछताछ कर ही रही थी कि पहले से ही मारपीट की नियत से तैनात विपक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी के साथ पुलिस के सामने ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस घटना में शाहनवाज खान (52), असलम खान (55), हैदर खान (27), इकबाल खान (48), फातिमा हबीबा (18) , मुहम्मद अशफाक खान (45), अफसाना (40) पत्नी इकबाल खान सहित करीब सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बारा चौकी पुलिस ने लाठी फटकार कर स्थिति को नियंत्रण में किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। जहां से पांच लोगों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल असलम ने बताया कि बीते तीन माह पूर्व इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस को तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज घटना की पुनरावृत्ति हुई। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस की मौजूदगी में विपक्ष के लोगों द्वारा लाठी, डंडा, रॉड और कुल्हाड़ी से महिला बुजुर्ग बच्चों पर भी हमलाकर लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं आरोपी तमंचा लहराते हुए पुलिस के सामने से ही निकल गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान आया है। पीड़ित के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर 10 से 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें