घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी-संवाद
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के दरवेपुर गांव में मुहर्रम पर ताजिया दफनाने के दौरान शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराई। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम तैनात कर दी गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ताजिया दफनाने के दौरान जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ, देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट में आसिफ इमाम, रजा इमाम और मेहंदी हसन घायल हो गए। इनका प्राथमिक उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। संवाद