जिले में आज के कार्यक्रम :
सद्भाव मानवता महायज्ञ : रघुनाथपुर में गंगा दास मानव सद्भाव मानवता महायज्ञ सुबह 7 बजे।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग : शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग शृंखला सीजन-3 के मैच सुबह 9 बजे।
ट्रायल : शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में सब जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी का जनपदीय ट्रायल सुबह 10 बजे।
धनतेरस मेला : पाली गांव स्थित श्रीनाथ बाबा धाम पर धनतेरस मेला सुबह 11 बजे।
भागवत कथा : मरदह गांव में भागवत कथा शाम 5 बजे।