फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे शहर के आटोरिक्शा चालक

Tue, 12 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आटो चालक मंगलवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इसके चलते दोपहर दो बजे तक लोगों को साधन के लिए भटकना पड़ा। आटो चालकों ने शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह
विज्ञापन


शम्मी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश से मिलकर तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने समस्या का जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आटो चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आटो चालकों ने कई बार नगर पालिका

सहित जिला प्रशासन से गुहार भी लगाई थी। इसके बावजूद अभी तक समस्या का निराकरण नहीं कराया गया। इसी समस्या को लेकर आटो चालक को हड़ताल करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि एक तो पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा
विज्ञापन


रही है वहीं जिला प्रशासन की ओर से रोजाना आटो चालकों को परेशान किया जा रहा है। इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग की समस्या है इसके लिए स्थान निर्धारित करने का कार्य किया जा रहा है। इसे जल्द पूरा कर लिया

जाएगा। साथ ही अवैध वाहनों के विरूद्घ कार्रवाई करने के लिए आरटीओ विभाग से सूची भी मंगाई जा रही है। इस मौके पर अवधेश, शकील, केशव, नन्हें, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें