China to build 'world’s largest' high-speed railway station under Great Wall
- फोटो : reuters
चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी भारत आने से रोकने को लेकर लोगों के विरोध का स्वर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन की इस कार्रवाई से हर वर्ग दुखी और आक्रोशित है। दवा दूकानदारों का कहना है कि हम चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करेंगे।मेडिकल स्टोर संचालक जावेद अहमद ने कहा कि पाकिस्तान का साथ देकर चीन भारत से दुश्मनी निभा रहा हमैं चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर उसका विरोध करूंगा।
मेडिकल स्टोर संचालक मोअज्जम आफताब ने कहा कि भारत के खिलाफ जाने वाले किसी भी देश को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं खुद चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करते हुए अन्य लोगों से चीनी समान नहीं खरीदने के लिए प्रेरित करूंगा।मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ रघुवंशी ने कहा कि भारत माता को नुकसान पहुंचाने वालों को हम किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। हम लोग अपने देश से प्यार करते हैं। पानी बंद कर चीन पाकिस्तान का साथ दे रहा है।
उसके इस कृत्य के विरोध में मैं चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करूंगा। मेडिकल स्टोर संचालक रईस अहमद ने कहा कि चीन भारत से दुश्मनी निभा रहा है। यह दुश्मनी उसे महंगी पड़ेगी। वह पाकिस्तान का साथ देकर देश के लोगों को दुखी कर रहा है, विरोध स्वरूप मैं उसी तरह मैं चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करूंगा।