फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने कंपकंपाया

Thu, 12 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सर्द हवाओं ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी। दिनभर लोग ठंड से कंपकपाते रहे। हालांकि कुछ धूप निकली, लेकिन वह बेअसर सबित हुई। शाम तो गलन और ठंड के चलते लोग घरों में जा दुबके। जबकि बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। ठंड दूर करने के लिए लोग अलाव तापते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। उधर, ठंड के चलते रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा। यात्रियों को ठंड ने परेशान किए रखा।   
विज्ञापन


गुरुवार की से ही ठंड ने अपने पांव पसार लिए थे। शीतलहरी से लोग बेहाल हो उठे। तापमान छह डिग्री के आस-पास पहुंच गया था। हालांकि आसमान बिल्कुल साफ था। सुबह ही धूप निकल गई थी। जिससे लोगों ने गुनगुने धूप का आनंद तो लिया। लेकिन साथ ही ठंडी हवाओं से हलाकान भी रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। इन दिनों मौसम में उतर-चढ़ाव जारी है। सायंकाल ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबक गए। देर शाम गांव तथा शहर की गलियां सन्नाटे में डूब गईं। मौसम को देखते हुए एक बार फिर नगर तथा ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गहमर प्रतिनिधि के अनुसार, जो विद्यालय खुले रहे वहां बच्चे गुनगुनी धूप में बाहर बैठ कर अपनी पढ़ाई करते रहे। ठंड के बढ़ने से एक बार फिर दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के निवाले पर ग्रहण लग गया है। कई क्षेत्रों में लोगों की रोजी-रोटी ठंड ने छीन ली है। ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले मजदूर भी निठल्ले बैठे हुए हैं। यही हाल रात के समय रिक्शा चलाने वालों का रहा। मजदूरों की मंडी में भी अपेक्षाकृत कम ही मजदूर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें