फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गृहकार्य से छुट्टियों में भी पढ़ाई से जुड़े रहेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए उनको विषयवार गृहकार्य दिया गया है। ताकि वह छुट्टियों में भी पढ़ाई से जुड़े रहें। अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर उन्हें पढ़ाई में परेशानी न हो।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत से लेकर 19 मई तक जो पाठ पढ़ाए गए हैं, उन्हें दोहराने और याद रखने के उद्देश्य से उन्हें होमवर्क दिया गया है। बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों से संबंधित अभ्यास कार्य दिए गए हैं। छोटे बच्चों को लेखन अभ्यास, गिनती, पहाड़े और पठन का कार्य दिया गया है। बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क और अभ्यास प्रश्न हल करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि लंबे अवकाश के दौरान बच्चे पढ़ाई से दूर हो जाते हैं, जिससे स्कूल खुलने पर उन्हें दोबारा पढ़ाई की गति पकड़ने में समय लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गृहकार्य की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वह बच्चों को नियमित रूप से गृहकार्य करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें