फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खुले में बिक रहे चिकन-मटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रतिबंध के बावजूद जनपद में सड़क किनारे चिकन और मटन की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। विभागीय उदासीनता आम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। ऐसे में जिलाधिकारी एमपी सिंह केे खुले में चिकन-मटन बेचने और काटने पर पाबंदी लगाने का निर्देश बेअसर दिख रहा है। बीमारी को रोकने की तैयारी हवा हवाई साबित हो रही। उधर, पशु पालन विभाग तहसीलवार टीम गठित कर मुर्गी फार्म हाउसों की जांच कराने की राग अलापे है। वर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला पशु चिकित्साधिकारी को सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है। इसके लिए तहसीलवार रैपिड एक्शन टीम (आरएटी) गठित की है। जो घरों के पालतू पक्षियों के भी सैंपल लेगी और पोल्ट्री फार्मो व चिकन व मटन की दुकानों का निरीक्षण भी करेगी। लेकिन ऐसा सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। डीएम के निर्देशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। नखास, न्यू सब्जी मंडी, मिश्र बाजार, पीजी कालेज, फुलनपुर रेलवे क्रासिंग, लंका, गोराबाजार, वंशीबाजार सहित करीब 60 दुकानें सड़क किनारे और चौक-चौराहों पर हैं। लेकिन किसी के पास मांस काटने और बेचने का लाइसेंस नहीं है। यह खुलेआम बकरे और मुर्गे कट रहे हैं। पशुपालन विभाग एवं नगर पालिका स्तर से इनका स्वास्थ्य परीक्षण तक नहीं कराया जाता। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में चिकन-मटन बेचने वालों का जल्द रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन दुकानें संचालित नहीं होंगी। अभियान चलाकर खुले में मांस की बिक्री करने वालों कार्रवाई होगी। वर्ड फ्लू के खतरे को लेकर निरंतर चेकिंग की जा रही है। सैंपलिंग के लिए तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें