जमानिया के बलुआ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला।
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। नगर के बलुआ घाट में रविवार को चैती डाला छठ का पर्व कोरोना महामारी के बीच मनाया गया। नवरात्र के बीच पड़ने के बावजूद इस बार छठ में श्रद्धालुओं की भीड़ कम दिखाई दी। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर ईख लगाकर सूर्यदेव का पूजन किया। सुबह से ही दूरदराज से श्रद्धालु नगर के बलुआ घाट पर आने लगे थे। रविवार को पहला अर्घ्य दिया गया। रात को दीप कलश आदि के पास बैठकर व्रती महिलाओं ने पूजन किया। इसके बाद वह भगवत भजन और भगवान का चिंतन और पूजन करती हैं। सोमवार को श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस पूजा में लगातार 36 घंटे निर्जल व्रत रखा जाता है। यह व्रत बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस अवसर पर ममता देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, कंचन, गीता देवी, जयंती वर्मा वैंकलेश्वर जायसवाल राकेश दिलीप वर्मा आदि मौजूद थे।