फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ डाला छठ का व्रत शुरू

Mon, 16 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व डाला छठ का व्रत रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन महिलाओं ने लौकी की सब्जी और भात खाकर व्रत रखा। व्रती महिलाएं छठ मइया की आराधना में पूरी तरह से लीन रहीं। इस दौरान घरों में छठी मइया के गीत भी गाए गए।
विज्ञापन


जिले में डाला छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले कई दिनों से पूजा वाले घरों में इसकी जोरदार तैयारियां की जा रही थीं। आज सुबह से ही व्रती महिलाओं में डाला छठ के व्रत को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था। परपंरा के तहत छठ पर्व के दो दिन पहले से ही शरीर की शुद्धि के उपाय शुरू कर दिए जाते हैं। पहले दिन नहाय-खाय का क्रम चलता है।

इसके तहत रविवार को स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने लौकी की सब्जी और भात खाकर व्रत धारण किया। इसको लेकर व्रती महिलाओं के घर वाले भी व्यस्त रहे। बताया जाता है कि लौकी-भात जहां आसानी से पच जाता है, वहीं इससे शुद्धता भी बनी रहती है। सभी घरों में इस परंपरा का निर्वहन पूरी आस्था और विश्वास के साथ किया जाता है। डाला छठ का व्रत शुरू होने के साथ ही घरों में छठ मइया की पूजा का भी दौर शुरू हो गया। व्रती महिलाएं पूरी तरह से छठ मइया की आराधना मेें लीन हो गईं और उनके द्वारा छठ मइया का गीत भी गुनगुनाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें