फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डॉक्टरों की मौजूदगी, दवाओं की उपलब्धता परखी, ‘मील’ चखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अशोक कुमार यादव ने मंगलवार को गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल, पोषण पुर्नवास, प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर सक्का का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वहां भर्ती हुए मरीज से उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को फल वितरण किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर सक्का पहुंचकर उन्होंने विद्यालय के बच्चों से शिक्षा की गुणवत्ता जानी। आंगनबाड़ी केंद्र मीरनपुर सक्का में नवजात शिशुओं का अन्न प्राशन एवं धात्री महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदायगी कर बच्चों में फल वितरित किया। उन्होंने दोपहर में विद्यालय में बनाए गए भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता चेक किया।
इसके बाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय छावनी लाइन का निरीक्षण किया। गणेश चर्तुदशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती कर पूजन-अर्चन किया। छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता जानी। मध्यान्ह भोजन छात्रावास में ही किया।
आयोग के सदस्य ने निरीक्षण गृह में पत्रकारों से वार्ता कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला कल्याण, श्रम विभाग, आबकारी विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी देशदीपक पाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें