फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानियों के माता-पिता और पत्नी को दिया चेक .

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर बलिदानियों की याद में 22वां कारगिल दिवस सोमवार को विजय दिवस के रूप में मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ से कारगिल में शहीद हुए सैनिकों की याद में परिसर में बनाए गए शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी शहीदों के माता-पिता को 45 हजार एवं पत्नी को 65 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि अपनी जान की बाजी लगाकर इन शहीदों ने देश की रक्षा की। हम उनके बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उधर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में टीम यूपी-61 गाजीपुर द्वारा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया और 30 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। आवश्यकता पड़ने पर वह कभी भी आकर रक्तदान कर सकते हैं। यह रक्तदान एनीमिया, ब्लड कैंसर एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए किया गया, ताकि उनको समय पर ब्लड मिल सके। शिविर का उद्घाटन डा. तनवीर अहमद ने किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज बृजभान सिंह, पंकज कुमार राय, बृजेश कुमार शर्मा, पूजा, नंदलाल दुबे, प्रज्ञा तिवारी, साकेत सिंह, शिवांश त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौधरी, आरुष, विकास वर्मा, अभिषेक सिंह, आलोक तिवारी, अंजनी कुमार कुशवाहा, निखिल मौर्या, रजनीश मिश्रा एवं अभिषेक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें