फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से ठगे 50 हजार के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर (रामनारा) गांव में मंगलवार की देर शाम सिवान में उपला पाथ रही महिला का उचक्कों ने 50,000 के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। रामनारा गांव निवासी फूला देवी प्रतिदिन की तरह गांव से बाहर नीम के पेड़ के पास उपला पाथ रही थी। तभी बाइक सवार अजनबी दंपती पहुंचे। बातचीत करने के बाद पीड़िता को से एक रिश्तेदारी में जाने का हवाला देते हुए आभूषण मांगने लगे। साथ ही पड़ोस के एक घर जाने का हवाला दिया। महिला ने विश्वास कर आभूषण दे दिया। आभूषण मिलने के बाद दंपती वहां से निकल गए। जब देर हुई तो महिला अपना आभूषण लेने के लिए पड़ोसी के घर पहुंची तो उसे ठगे जाने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें