फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बिजली कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रांतीय आंदोलन को देखते हुए जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सख्त निर्देश दिया है कि जनपद में जिन-जिन विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है वो अपने-अपने निर्धारित कार्य स्थल पर प्रत्येक दशा में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निस्पादन करेेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उपकेंद्र आठ बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि मेसर्स भारत इंटर प्राइजेज नामक संस्था जो जनपद में विद्युत विभाग को आउटसोर्स पर जनशक्ती उपलब्ध कराई है। इनके द्वारा जनपद के 25 विद्युत उपकेद्रों पर विद्युत अनुरक्षण एवं सब स्टेशन संचालन का कार्य किया जाता है। जिले में इनके द्वारा 726 कर्मचारी 25 विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात किए गए हैं। इसमें से कई कर्मचारी कार्य पर नहीं आ रहे हैं, जो विभाग एंव शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है, जिसमें आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने समस्त संविदा कर्मचारियों को सूचित किया है कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पहुंच कर कार्य करें। उन्हें किसी भी व्यक्ति द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें