जमानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर घोषी सांसद अतुल राय द्वारा दी गई जम्बो साइज ऑक्सीजन सिले
- फोटो : GHAZIPUR
कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व तैयारियों के मद्देनजर घोसी सांसद अतुल राय ने रेवतीपुर सीएचसी को 15 मेगा जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया है। साथ ही आक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ दवाएं उपलब्ध कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कोरोना की दूसरी लहर में घोसी सांसद ने रेवतीपुर क्षेत्र में सचल एंबुलेंस और पैरा मेडिकल टीम लगाने के साथ ही नि:शुल्क दवा का वितरण कराया गया था। तीसरी लहर से भी निपटने के लिए ट्रेनिंग कैंप कार्यशाला के साथ-साथ ऑक्सीजन कांसेंट्रेटर और बच्चों की दवा की अलग से व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई। इस मौके पर परमहंस राय, ओमकार राय, आकाश, ज्ञानप्रकश, रियाज, रोहित, लालजी, गोलू, अतुल आदि मौजूद रहे।