फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने आभूषण चोरी की, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बुधवार देर रात देवा गांव स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण लेकर फरार हो गए जबकी जलालबाद में चोरों ने ट्यूबेल का मोनो ब्लाक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिली शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुटी है।मंदिर में हुई चोरी का मामला बृहस्पतिवार की सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को हुई। घटना की जानकारी होते ही प्रधान प्रतिनिधि ने चोरी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोंगों से पूछताछ कर जांच में जुट गई। पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि चोर मंदिरों तक को निशाना बनाने लगे हैं। यहां चोर मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने प्रतिमा में लगे सोने की आंख, सोने की चेन और चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रतिमा से आभूषण गायब देख शोर मचानाया। आवाज सुनकर मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और मौके पर पुलिस टीम को बुलाया। उधर एक अन्य घटनाक्रम में जलालाबाद में हुई जहां चोरों ने ट्यूवबेल का मोनोब्लाक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिली शिकायत के आधार पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है। थाना क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटना हो रही है। अगर पुलिस सक्रियता के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगता, लेकिन इनकी लापरवाही के चलते क्षेत्र में चोरी की घटनओं में इजाफा हुआ है। वहीं चोरों ने जलालाबाद में अतुल पांडेय के ट्यूबेल के मोनोब्लाक पर भी हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें