फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने सिपाहियों से की हाथापाई, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ढेलवा गांव में शनिवार को अराजक तत्वों और पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई वह सिपाहियों से हाथापाई करने लगे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस को देख अराजक तत्व फरार हो गए। पुलिस ने एक दर्जन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शाम तक चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन

थाने के दो सिपाही धीरज राव एवं सचिन गश्त पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि ढेलवा गांव में अवैध रूप से ताड़ी बेची जा रही है और लॉकडाउन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और भीड़ एकत्र करने से मना करने लगे। इस पर वहां मौजूद अराजक तत्व दोनों सिपाहियों से भिड़ गए और हाथापाई करने पर उतारु हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर जैसे ही पहुंचे। वहां मौजूद अराजक तत्व फरार हो गए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि अवैध ताड़ी का कारोबार करने वालों को पुलिस रोकने गई थी जहां पुलिस वालों के साथ हाथापाई की गई है। इस मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें