फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा

Mon, 04 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कासिमाबाद थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव के बाहर लगी डा. भीमराव राव अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पीपरसात-बहादुरगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


सीओ और नायब तहसीलदार द्वारा प्रतिमा मरम्मत कराने के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
 फरीदपुर गांव के बाहर डा. भीमराव की प्रतिमा स्थापित है।

बीती रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही दर्जनों ग्रामीण प्रतिमा स्थल के पास एकत्र हो गए।

 इसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रतिमा स्थल के सामने सुबह 8 बजे पीपरसात-बहादुरगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण नारेबाजी करते हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी के साथ ही नई प्रतिमा लगवाने की मांग करने लगे।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। दोपहर में सीओ वेदप्रकाश सिंह और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए प्रतिमा का मरम्मत कराने के साथ ही अराजक तत्वों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 इस पर ग्रामीण शांत हुए और पांच घंटे बाद दिन में 1 बजे जाकर जाम समाप्त किया। जाम के दौरान बाइक और सायकल सवार तो दूसरे रास्तों से आते-जाते रहे, लेकिन चारपहिया वाहनों के पहिए पूरी तरह से थमे रहे।

तीखी धूप में उन्हें खड़े होकर जाम समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा। इस मौके पर दशरथ प्रसाद, भृगुनाथ राम, जितेंद्र, गुड्डू, नरेंद्र राव, शेषनाथ, सूबेदार, नवीन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें