फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार (38) की वाराणसी - शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार को ट्रक की टक्कर से मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार व गांव के लोग घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लग गई। बुधवार को ही छुट्टी से देवेंद्र कुमार ड्यूटी पर वापस गए थे। उनकी मौत से परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। गांव में शव आने का इंतजार चल रहा है।
बारा गांव निवासी नथुनी राम के पुत्र देवेंद्र कुमार सोनभद्र के बभनी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। देर शाम को राबर्ट्सगंज से वह बाइक से बभनी जा रहे थे। बग्घानाला के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र की नियुक्ति वर्ष 2011 में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। घर पर सांत्वना देने रिश्तेदार व गांव के लोग पहुंच गए। मृतक देवेंद्र कुमार के पिता नथुनी राम और मां पवित्रा देवी के अलावा दो छोटे भाई हैं। देवेंद्र कुमार की शादी बिहार के बक्सर जिले के बन्नी भरखरा गांव में हुई है। पत्नी प्रियंका, पांच वर्षीय पुत्र देवांश और दो वर्षीय पुत्री प्रियांशी के साथ जनवरी 2022 से ही अपने मायके रहती है। देवेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही पिता, भाई व गांव के अन्य लोग सोनभद्र के लिए निकल गए हैं। शाम तक शव गांव पहुंचेगा और उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें