फुलवारी गांव के गंगा घाट पर लगा बहकर पहुंचा फ्लोटिंग चेजिंग रूम। संवाद
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर 62.570 मीटर पर स्थिर हो गया है। इससे जनपद के तटवर्ती इलाकों के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। घटाव के बाद गंगा का जलस्तर स्थिर होने से लोग चिंतित दिखाई दे रहे हैं। वहीं सैदपुर तहसील क्षेत्र के फुलवारी में बाढ़ के पानी में चेजिंग रूम बहकर आ गया है।
औड़िहार में गंगा में आई बाढ़ से महिलाओं के लिए बनाया गया चेंजिंग रूम बहकर फुलवारी गांव के सामने गंगा किनारे लगा हुआ है। स्थानीय निवासी विशाल सिंह ने बताया कि पिछले दिन महिलाओं के कपड़ा बदलने का टिन शेड से बना हुआ चेंजिंग रूम वाराणसी से बहते हुए फुलवारी गांव के सामने आकर लग गया। इसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दी और बताया कि गंगा किनारे बेसमेंट सहित पांच-पांच के दो सेट का चेंजिंग रूम आकर लगा हुआ है। इसके कुछ दरवाजे टूटे हुए हैं।