फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला ट्रेंड : हाईटेक साइकिल का क्रेज दोगुना, बिक्री भी हो गई डबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में पिछले दो वर्षों के भीतर साइकिल बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पहले जहां बाजार में साधारण साइकिलें ही ग्राहकों की पहली पसंद होती थीं, वहीं अब युवाओं में हाईटेक साइकिलों का क्रेज बढ़ रहा है। साइकिल व्यापारियों के अनुसार दो साल पहले तक जहां महीने भर में 100-120 हाईटेक मॉडल की बिक्री होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 200-250 तक पहुंच गई है। कई दुकानों पर स्टॉक आते ही मॉडल तुरंत बिक जाते हैं। व्यापारियों का मानना है कि फिटनेस ट्रेंड, मॉडर्न डिजाइन, टिकाऊपन और ऑफ-रोड चलाने की क्षमता युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है।शहर से लेकर कस्बाई क्षेत्रों तक स्थित दुकानों पर हर दिन ग्राहक नए फीचर्स वाली साइकिलों की पूछताछ कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि हाईटेक साइकिलों की मांग अब साधारण मॉडलों की तुलना में लगभग दोगुनी हो चुकी है। बाजार में अब ऐसे मॉडल तेजी से बिक रहे हैं, जिनमें हाइड्रॉलिक शॉकर, फ्रंट एवं रियर डिस्क ब्रेक, मल्टी-गियर सिस्टम, मैग्नीशियम एलॉय रिम, एलईडी लाइटिंग, स्टाइलिश बॉडी और चौड़े टायर जैसी खूबियां शामिल हैं। दुकानदार माेहम्मद इस्तियाक बताते हैं कि युवाओं का रुझान एडवेंचर लुक और कंफर्ट फीचर्स वाली साइकिलों की तरफ ज्यादा है। यही वजह है कि चार हजार से लेकर 18 हजार रुपये तक की रेंजर, एलटीवी और गियर वाली साइकिलें धड़ाधड़ बिक रही हैं। वहीं साधारण साइकिलें अब केवल चार से छह हजार रुपये की रेंज में सीमित होकर रह गईं हैं।
विज्ञापन

बाजार में बैटरी वाली साइकिलों की एंट्री-कई लोग साइकिल लेना तो चाहते हैं, लेकिन चलाने पर जल्दी थक जाने की वजह से उसको लेने से पीछे हट जाते हैं, ऐसे लोगों के लिए भी अब बाजार में साइकिलें उपलब्ध हैं। कुछ चुनिंदा कंपनियों ने अब बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिलें भी उपलब्ध करा दी हैं। ऐसे में जितना चाहो पैडल से चलाओ और थक जाओ तो बैटरी से। इन साइकिलों की कीमत 20 हजार से 40 हजार रुपये के बीच है। दुकानदारों का कहना है कि आने वाले समय में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक साइकिलों का उत्पादन और मांग बढ़ेगी, वैसे-वैसे इनके दाम भी किफायती हो जाएंगे।
स्वास्थ्य व पर्यावरण से साइकिल की तरफ बढ़ा रुझान -केवल फीचर्स ही नहीं, लोग स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर भी साइकिल खरीद रहे हैं। शहर में बढ़ते ट्रैफिक और पेट्रोल-डीजल के खर्च के बीच युवाओं से लेकर बड़े उम्र के लोग भी साइकिल को एक बेहतर विकल्प मान रहे हैं। सुबह-शाम साइकिलिंग का चलन बढ़ने से हाईटेक और स्टाइलिश मॉडलों की मांग और ज्यादा तेज हो गई है।
विज्ञापन

अब युवा फीचर्स और लुक को देखकर ही मॉडल चुनते हैं। हाइड्रॉलिक शॉकर, डिस्क ब्रेक और गियर सिस्टम वाली साइकिलें आते ही निकल जाती हैं। हाईटेक मॉडल की बिक्री साधारण साइकिलों की तुलना में बढ़ी है।-मो. इश्तियाक, साइकिल व्यापारी।
युवा मैग्नीशियम एलॉय रिम, चौड़े टायर, एलईडी लाइट और मल्टी-गियर वाली साइकिलों की मांग कर रहे हैं। स्टॉक खत्म हो जाता है और ग्राहकों को पसंद का मॉडल पाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। -श्यामजी, साइकिल व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें