शादियाबाद। महाराजा सुहेलदेव क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन चंदौली ने बाबतपुर को पांच रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। बाबतपुर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंदौली की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में एक विकेट खोकर 93 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बाबतपुर की टीम निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट पर 88 रन ही बना सकी।