फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टेंडर को लेकर चेयरमैन और नपा ईओ आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जमानिया। विवादों से जूझ रही नगर पालिका में एक बार फिर एक नया विवाद सामने आ है। इस बार मामला टेंडर से संबंधित है। इसको लेकर एक ओर चेयरमैन तो दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी अड़े हुए हैं।
नपा सभागार में चल रहे आंगनबाड़ी एवं सभासदों के बीच बैठक में चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद यह जग जाहिर हो गया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है। दोनों के बीच मतभेद की वजह से नगर का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में हुए करीब तीन करोड़ का टेंडर अधर में लटका हुआ है। इसको लेकर चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के बीच तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन का कहना है कि अपने चहेतों को टेंडर कर दिया गया है और मानक की अनदेखी की गई है। इसके साथ ही इसे बोर्ड ने इस टेंडर को खारिज कर दिया है। इसको लेकर बुधवार को चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने जिलाधिकारी से मिल कर अपनी समस्या से संबंधित पत्रक सौंपा है।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी का कहना है कि उनकी तैनाती 23 जनवरी को हुई और जिसके कुछ समय बाद ही ई-टेंडर कराया गया था, जो खुल चुका है। इसका वर्क आर्डर आचार संहिता की वजह से जारी नहीं हो पाया था। आचार संहिता समाप्त होने के बाद वर्क आर्डर जारी किया जाना है, जिसे रोका जा रहा है। इस प्रकरण में बोर्ड से कोई लेना देना नहीं है। टेंडर हो चुका है। कुल तीन टेंडर है। इसकी लगभग लागत तीन करोड़ रुपये हैं, जिसमें नाले का निर्माण कार्य‚ तालाब सुंदरीकरण एवं गौशाला के चारे आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें