फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर में मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद और थाना बडेसर थाने की पुलिस ने चेन स्नेचर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, खोखा और सोने की चेन बरामद की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी अलावलपुर चट्टी पर पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए लाल गमछा बांधे आ रहा था। रोकने पर वह मोटरसाइकिल पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद शैलेश कुमार मिश्र को सूचना दी गई। इस पर वह हाटा रेलवे क्राॅसिंग के पास चेकिंग करने लगे। पुलिस से घिरा देखकर बदमाश ने मोटरसाइकिल को रास्ते पर गिरा दिया। इसके बाद झाड़ियों की तरफ जाकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस बदमाश को सीएचसी ले गई। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम अजय सिंह उर्फ भोलू निवासी सिकंदरपुर, गाजीपुर बताया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, बदमाश ने बताया कि उसने और उसके साथी बहादुर चौधरी, ग्राम ददरीघाट थाना कोतवाली ने वाराणसी के सारनाथ में तीन जगह चेन छिनैती कर चुके हैं। मुकदमे में दोनों वांछित हैं। पकड़े जाने के डर से वह भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें